सिवनी मालवा। सीताराम मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर प्रांगण में सुबह भगवान महेश का महाअभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। शाम को भगवान महेश के भजन एवं कीर्तन किया गया, महा आरती की गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया।
सामाजिक सदस्यों में पीडी सारडा, नरेंद्र सारडा, श्यामसुंदर सारडा, विनीत राठी, धर्मेंद्र सारडा, संपत सारडा, सचिन माहेश्वरी, दीपक राठी, निर्मल सारडा, नवीन सारडा, राहुल सारडा, प्रफुल्ल सारडा आदि सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।








