---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर निकाला केंडिल मार्च

By
On:
Follow Us

इटारसी। दिल्ली (Delhi) के जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर धरना देकर बैठी ओलम्पिक विजेता (Olympic Winner), देश का कुश्ती में नाम रोशन करने वाली बेटियों के समर्थन में, सड़क पर उतरी नगर महिला कांग्रेस (Mahila Congress) की अध्यक्ष नसीम खान (Naseem Khan) के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर केंडिल मार्च (Kendyl March) निकाला।

महिला कांग्रेस ने महिला कुश्ती से जुड़ी खिलाडिय़ों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) की तत्काल गिरफ्तारी करने, उसे पार्टी से निकालने की मांग की गयी तथा उक्त सांसद व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में केंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल तुलसी चौक (Tulsi Chowk) से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा (Gandhi Statue), गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) पर समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के दौरान नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नसीम खान, पूर्व नपा अध्यक्ष नीलम गांधी, नेता प्रतिपक्ष नपा रफतजहां सिद्दीकी, रंजीता बनर्जी, पप्पी ठाकुर, रजिया खान, आरती केवट, कमला रैकवार, रेशमा खान, मनीषा कश्यप, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पंकज राठौर, राजेन्द्र तोमर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व पार्षद अजय शुक्ला, इरशाद मुन्ना सिद्दीकी, अमोल उपाध्याय, हरीश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सौम्य दुबे, शेख रमजान, रामशंकर सोनकर, गुफरान अंसारी, राहुल दुबे, किशन मंटू ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.