---Advertisement---

मंत्री के पुतले की 10 फीट लंबी ‘जुबान’ काटकर महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं और लाडली बहनों पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज इटारसी का जय स्तंभ चौक रणक्षेत्र बन गया।

महिला कांग्रेस की तेज-तर्रार नेत्री अधिवक्ता नेहा चावरे के नेतृत्व में महिलाओं ने मंत्री की प्रतीकात्मक ‘लंबी जुबान’ काटकर और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विरोध का अनोखा तरीका: 10 फीट लंबी जीभ पर रखी लात

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने विरोध का एक अनूठा तरीका अपनाया। मंत्री विजय शाह के पोस्टर के साथ एक 10 फीट लंबी प्रतीकात्मक जीभ बनाई गई थी। आक्रोशित महिलाओं ने उस लंबी जीभ पर लात रखकर उसे काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। महिलाओं का कहना था कि यह उन नेताओं को सबक है जो अपनी जुबान पर लगाम नहीं रखते और महिलाओं का अपमान करते हैं। इसके बाद मंत्री का पुतला भी दहन किया गया।

लाडली बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं: नेहा चावरे

मीडिया से चर्चा में नेहा चावरे ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया है। मंत्री विजय शाह की मानसिकता घृणित है। उन्होंने न केवल लाडली बहनों को धमकाया, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी और सेना की अफसर सोफिया कुरैशी पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।

“भाजपा नेताओं की सोच पर तीखा हमला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी ने भाजपा सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर नेता अब महिलाओं को धमकाने पर उतारू हैं।

आफरीन कुरैशी ने हिजाब और महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की सोच पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को समाज में सबक सिखाना जरूरी है।

इस शक्ति प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी, नीलम गांधी, सुचिता मालवीय, सरिता राव, विनीत बस्तवार, आफरीन कुरैशी, और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं, गजानंद तिवारी, अमित गुप्ता, अनुराग मलैया, मयूर जायसवाल, गुड्डन पांडे और अजय अहिरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.