- नर्मदापुरम इटारसी के आसफाबाद क्षेत्र का मामला, आरोपी ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठगा
इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर में एक बड़े साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आसफाबाद निवासी एक फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को एक उच्च अधिकारी बताकर पीडि़त को शेयर मार्केट में निवेश और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।
धोखाधड़ी का तरीका
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फरियादी को शेयर मार्केट में स्टॉक खरीदकर मुनाफा देने का लालच दिया। विश्वास में लेकर, आरोपी ने पीडि़त से कुल 9,85,000 रुपये की राशि ऐंठ ली। यह धोखाधड़ी 20 जुलाई 2025 से 05 अगस्त 2025 के बीच की गई। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी के शिकार हुए फरियादी स्वयं आसफाबाद इटारसी के रहने वाले हैं।
शिकायत विपुल दुबे पिता अवधेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड 21 आसफाबाद ने की है। पुलिस की अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश और शेयर मार्केट से जुड़े किसी भी बड़े मुनाफे के झांसे में न आएं। किसी भी निवेश से पहले व्यक्ति और संस्था की प्रामाणिकता की पूरी तरह से जाँच करें। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।









