नर्मदापुरम। माखननगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, ग्रामीण क्षेत्र में हुई केबल चोरी की वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया करीब 15,000 मूल्य का 150 फीट केबल भी बरामद कर लिया है।
क्या है मामला?
थाना माखननगर के ग्रामीण क्षेत्र के सांगाखेड़ा कलॉ निवासी दिनेश सैनी ने 4 अक्टूबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 की रात में अज्ञात व्यक्तियों ने उनके तथा पड़ोसी खेत मालिक पवन बाथरे और अमित मालवीय के खेत में लगे ट्यूबवेल से 50-50 फीट यानी कुल 150 फीट केबल काटकर चोरी कर लिया था। इस केबल की कीमत लगभग 15,000 रुपए थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए, थाना माखननगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस केबल चोरी के अपराध में शामिल तीन आरोपियों का पता लगा लिया और 5 अक्टूबर 2025 को उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों की पहचान और बरामदगी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील पिता शंकरलाल अहिरवार (उम्र 35 वर्ष, निवासी सांगाखेड़ा कलॉ), रूपशंकर पिता बसोडीलाल अहिरवार (उम्र 20 वर्ष, निवासी सांगाखेड़ा कलॉ), और बंटी पिता सुखराम अहिरवार (उम्र 23 वर्ष, निवासी सांगाखेड़ा कलॉ) के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी किया 150 फीट केबल उनके कब्जे से बरामद कर लिया। माखननगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है। टीम को मिला श्रेय इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मदनलाल पवार, उप निरीक्षक अशरफ बरकड़े, आरक्षक नरेंद्र माकोड़े, आरक्षक रविन्द्र, आरक्षक रोहित और चालक आरक्षक राकेश मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









