इटारसी। संसार में आए जन को अपना आचरण अच्छा रखना चाहिए और धर्म कार्य में तो अपने आचरण का निर्वहन पूर्ण सत्य निष्ठा के साथ करना चाहिए क्योंकि मनुष्य धनबल या बाहुबल से नहीं अपने सत्य चरण से ही महान बनता है।
उक्त उद्गार संत भक्त पंडित भगवती प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किए। ग्राम सोनतलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समारोह के विश्राम दिवस में श्री तिवारी ने सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सत्य निष्ठा पर चलने वालों का सम्मान इंसान करें या न करें भगवान अवश्य करते हैं। समापन अवसर पर श्री तिवारी एवं समस्त विप्र गणों का ग्रामवासियों एवं श्रोताओं की ओर से कथा के मुख्य जवान अशोक कुमार कार्यक्रम संयोजक राजीव दीवान ने स्वागत किया। संचालन हृदेश यादव ने, आभार प्रदर्शन बृजेश यादव ने किया। महा आरती के साथ ही भंडारा आयोजित किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों एवं श्रोताओं ने महा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मनुष्य धन से नहीं आचरण से महान बनता है : तिवारी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







