इटारसी। नगर की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था “मानसरोवर” स्थानीय ईश्वर रेस्टोरेंट में 14 सितंबर को सायं 4 बजे हिंदी दिवस पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। उल्लेखनीय है कि मानसरोवर साहित्य समिति का यह 49 वां स्थापना दिवस है। आगामी वर्ष स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के नवनियुक्त सचिव तरुण तिवारी ‘तरु’ ने बताया कि “मानसरोवर” के संरक्षकद्वय देवेन्द्र सोनी तथा विनोद कुशवाहा की सहमति से आयोजित स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
मानसरोवर हिंदी दिवस पर मनाएगी स्थापना दिवस

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







