अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी का नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया स्वागत

Rohit Nage

Mayor Neetu Mahendra Yadav welcomed international soft tennis player Aadhya Tiwari.

नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय साफ्ट टेनिस (Soft Tennis) खिलाड़ी आध्या तिवारी (Aadhya Tiwari) के नगरागमन पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव (Municipal President Neetu Mahendra Yadav) ने पुष्पहार से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे नगर की खिलाड़ी आध्या तिवारी पूरे विश्व में भारत (India) सहित नगर का नाम रोशन कर रहीं हैं, यह बहुत ही गौरव की बात है। आगामी मैचों के लिए आध्या को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

ध्यान रहे कि आध्या तिवारी के नगरागमन पर विशाल रैली का आयोजन किया था। जहां खिलाडिय़ों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी के स्वागत में वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व पार्षद तेजकुमार गौर,अशोक कुशराम, पार्षद संदीप ठाकुर, सुनील गोरे, गब्बर राजपूत, शुभम मांझी, सुरेश श्रीवास आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!