नर्मदापुरम। भोपाल रेल मंडल अंतर्गत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह स्टेशन अब उद्घाटन के लिए पूर्णत: तैयार है।
इस अवसर पर रेलवे ने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष मीडिया विजिट टूर का आयोजन किया गया है, जिसमें मीडिया को स्टेशन परिसर का भ्रमण कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की जाएगी।
यह विजिट 19 मई 2025 को नर्मदापुरम एवं इसके आसपास के क्षेत्र के स्थानीय प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडियाकर्मियों के लिए नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से रहेगा।









