बनखेड़ी। बनखेड़ी ब्लॉक के 5 ग्राम कैमढाना ,अंधियार बावड़ी, कलकुही, बेरखेड़ी व पांजरा 5 ग्रामों की फसल को असिंचित दर्ज कर देने के कारण किसानों का धान की फसल हेतु पंजीयन नहीं हो पा रहा। जबकि पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इस हेतु किसान पूर्व में भी बनखेड़ी तहसीलदार को ज्ञात करा चुके हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज पलिया चंद्रभान, प्रदीप पटेल ,केतन सातल, भूरा ,चंदन सिंह इंद्रजीत कमलेश इमने शेख मोइन, महेश कुमार शंकरलाल, भगवान सिंह जगदीश, सुंदर, बलिराम सुनील, महेश कुमार प्रहलाद ,मुकेश यादव राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।
धान पंजीयन की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









