इटारसी। आज रात 9:30 बजे इटारसी में मेमू ट्रेन के आने से खुश हो रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से मेमू ट्रेन का उद्घाटन रोक दिया है।
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से मेमू ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन स्थगित किया जाता है। गाड़ी संख्या 05671/05672 इटारसी-सतना-इटारसी पैसेंजर स्पेाल एवं गाड़ी संख्या 06621/06622 बीना-कटनी-बीना मेमू स्पेशल की सेवाएं जारी रहेंगी।
नहीं आयेगी मेमू ट्रेन, उद्घाटन कार्यक्रम टला


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






