इटारसी। मध्यप्रदेश में गर्मी की आहट हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा है। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी बढ़ा है। हालांकि ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।
नर्मदापुरम जिले में पिछले पांच दिनों का तापमान देखें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को घटकर 27.9 हुआ, लेकिन अगले ही दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 12.5, गुरुवार को अधिकतम 32.9, न्यूनतम 13.4 रहा। आज अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री तक रहा है। आसमान साफ है और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है।