इटारसी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रकोष्ठ )बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता के मार्गदर्शन में नशे से दूरी है जरूरी अभियान अंतर्गत आज राष्ट्रीय सेवा योजना (बालक इकाई)ने जन जागरूकता रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि, हमें न सिर्फ स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए बल्कि अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से न सिर्फ शारीरिक क्षति होती है बल्कि सामाजिक क्षति भी होती हैं इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहना चाहिए।
इसके बाद महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से न्यास कॉलोनी सतरस्ते पर समाप्त हुई। स्वयंसेवकों ने छोड़ो तंबाकू और शराब, न करो जीवन खराब, नशे से बनानी है दूरी क्योंकि अपना परिवार है जरूरी, जो होगा नशे का आदि उसके जीवन की होगी बर्बादी, जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश आदि नारों से जन जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (बालक इकाई) प्रभारी डॉ आशुतोष मालवीय, प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा, डॉ ओपी शर्मा, डॉ वीके कृष्णा, डॉ कनक राज, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ सुसन मनोहर, एनसीसी प्रभारी डॉ मनीष चौरे, श्रीमती श्रुति एवं स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।








