इटारसी। वार्ड 22 में कार्यरत बीएलओ प्रेमसखी कपूर को आज विधायक ने एसआईआर कार्य में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया।
बीएलओ प्रेमसखी ने अपनी टीम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण दुबे, प्रतिभा दुबे, रजनी वान, सरिता मसीह के साथ मतदाता सूची के कार्य में बेहतर प्रदर्शन किया और सूची का शुद्धिकरण किया।
आज विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने अपने कार्यालय में उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, दीपक अठौत्रा, वार्ड के शिक्षक सुनील दुबे, अमित मौर्य आदि मौजूद रहे।









