इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण आज रविवार को विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल ने किया। उन्होंने इस दौरान मौके से ही ठेकेदार से बात करके काम में तेजी लाने के निर्देश दिये।
रविवार को विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल ने आज मंडी परिसर में चल रहे 1 करोड़ की सड़क निर्माण और मंडी के गेट के पास माधव राव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर बन रहे उद्यान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कार्यरत कर्मचारियों से कार्य की जानकारी ली तथा मौके से ही कॉल करके ठेकेदार से बात की।
श्री पटेल ने ठेकेदारों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता का खास ध्यान रखें और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए। उन्होंने काम में तेजी लाने को कहा। ठेकेदार ने छह माह में कार्य पूर्ण करने के प्रति आश्वस्त किया है।








