नर्मदापुरम। एमएम जगदाले ट्रॉफी अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता में रीवा संभाग और नर्मदापुरम संभाग के मध्य तीन दिवसीय मैच ड्रॉ हो गया है।
नर्मदापुरम संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि रीवा टीम ने 353 रन 7 विकेट पर पारी घोषित कर नर्मदापुरम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए टीम नर्मदापुरम पहली पारी में 192 रनों पर सिमट गई। रीवा के गेंदबाज वर्धन त्रिपाठी को 3 विकेट एवं दीपू शाह ने 3 विकेट हासिल किए और नर्मदापुरम टीम को फॉलोऑन खेलने को कहा जिसमें मेजबान टीम ने आज दिन के निर्धारित समय तक 125 रन पर 8 विकेट खोकर मैच ड्रॉ करने में सफलता प्राप्त की है।
रीवा टीम के प्रारूप सिंह और वर्धन त्रिपाठी को संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया है। मैच में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक नर्मदापुरम के विराट घोड़गें और रीवा के विकेटकीपर आदित्य श्रीवास्तव रहे। मैच में सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव आब्जर्वर संजीव सक्सेना अंपायर शुभदा भोंसले एवं हर्षित जैन और स्कोरर की भूमिका पवन तिवारी ने निभाई। मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी के सदस्य नितेश राजपूत, शैलेन्द्र पवार सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।









