इटारसी। मोहल्ला समिति वार्ड 23 अहिल्या नगर के प्रतिनिधि मंडल ने वार्ड पार्षद राकेश जाधव के नेतृत्व में विधायक कार्यालय में पहुंचकर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से भेंटकर वार्ड में सामुदायिक भवन बनवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
समिति के सचिव राजकुमार दुबे ने बताया कि वार्ड में सामुदायिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जिसे शीघ्र निर्मित कराया जाए। विधायक डॉ शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल की मांग शीघ्र पूर्ण का आश्वासन दिया जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने आभार जताया।
प्रतिनिधि मंडल में मौहल्ला समिति के अध्यक्ष नवनीत कोहली, राजकुमार दुबे, मुकेश मैना, बृजमोहन सिंह मीना, हैप्पी शर्मा, संदीप तिवारी, सुनील दुबे, केपी सैनी, विजय कुमार दुबे, प्रकाश ताम्रकार, विपिन शुक्ला, अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।









