इटारसी। नर्मदापुरम जि़ले में अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ मानसून की विदाई दिखने लगी है, लेकिन पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले 24 घंटों कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक) में कुल औसत वर्षा 2.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
पचमढ़ी में सर्वाधिक 20.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि बनखेड़ी में 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नर्मदापुरम, सिवनीमालवा, इटारसी, माखननगर, सोहागपुर, पिपरिया, और डोलरिया जैसे अधिकांश केंद्रों पर दैनिक वर्षा शून्य रही।
वर्ष की तुलनात्मक स्थिति
वर्तमान वर्ष में 01 अक्टूबर 2025 तक जिले की औसत संचयी वर्षा 1393.0 मिलीमीटर रही है, जो कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर से अधिक है। वहीं, पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले की औसत संचयी वर्षा 1260.3 मिलीमीटर थी।








