निर्माण एजेंसी को दिए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा आज भोपाल तिराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य की जानकारी संबंधित निर्माण एजेंसी ली तथा समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि आज नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा भोपाल तिराहे पर चल रहे सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय सीमा में और कार्य को गुणवत्ता करने निर्देश दिए। भोपाल तिराहे का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।
भोपाल तिराहे पर मां नर्मदा की मूर्ति स्थापित होगी। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ उपयंत्री श्री पाराशर, वार्ड पार्षद गुड्डा ठाकुर एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









