इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता और गति की जानकारी ली, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रमुख निरीक्षण बिंदु
- वार्ड 06 (बंगलिया): लगभग 8 लाख रुपए की लागत से बन रही आरसीसी नाली का निरीक्षण किया। इससे 200 परिवारों को जलभराव से राहत मिलेगी।
- वार्ड 25 : 150 मीटर लंबी आरसीसी नाली के निर्माण की समीक्षा की। अध्यक्ष ने अधिकारियों को नाली की ढाल, चौड़ाई और मजबूती पर विशेष ध्यान देने को कहा।
- वार्ड 22 : निर्मित 100 मीटर सीसी नाली की जांच की और नियमित सफाई व देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कार्य तेजी से चल रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभापति पार्षद श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल, पार्षद जिम्मी कैथवास, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया, पार्षद शुभम गौर तथा सब इंजीनियर सुरेन्द्र रावत उपस्थित रहे।








