कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बालागंज वार्ड 04 पार्षद राजकुमारी मेषकर के वार्ड में बन रहे मंगल भवन और रामलीला मैदान में बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश के साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने को कहा। स्टेडियम के आसपास सभी नाले नालियों में स्वच्छता अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के उपयंत्री महेंद्र तोमर, वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद राजकुमारी मेषकर के प्रतिनिधि पूनम मेषकर और वार्डवासी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार जताया। वहां के निवासियों ने बताया कि पूर्व में यहां गंदगी का अंबार के साथ ही आवारा मवेशी जमघट रहता था। उनके बच्चों को यहां पूर्ण सुज्जित एक खेल मैदान मिल गया है। इसके बनने से यहां के लोगों में हर्षोल्लास है। पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर ने बताया कि नवनिर्मित मंगल भवन यहां के निवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। यहां के लोगों को मांगलिक भवन बहुत उपयोगी साबित होगा।









