---Advertisement---

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, वार्ड 13 में सफाई अभियान का लिया संकल्प

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने रविवार को इटारसी शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे पार्क, सड़क और नाली निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों एवं ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्ड 2 में पार्क निर्माण की समयसीमा तय

निरीक्षण की शुरुआत अध्यक्ष चौरे ने वार्ड क्रमांक 2 से की, जहां अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण कार्य हर हाल में जनवरी तक पूर्ण किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के नागरिकों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएगा।

वार्ड 13 के युवाओं के साथ सफाई का संकल्प

निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष चौरे की मुलाकात वार्ड 13 में पार्क के पास रहने वाले युवाओं से हुई। युवाओं ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसके बाद अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा की और एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि आने वाले रविवार को वह स्वयं उनके साथ श्रमदान करेंगे और एक बड़ा सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने सभी युवाओं से नगर की स्वच्छता में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि पूरे शहर में सफाई और जागरूकता का माहौल बन सके।

उन्होंने निर्देश दिये कि वार्ड 15 में 350 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि सुविधा लंबे समय तक बनी रहे। वार्ड 24 में नाली निर्माण कार्य का जायजा लिया और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शहबाज बेग सहित अन्य स्थानीयजन भी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष चौरे ने दोहराया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.