इटारसी। सोनासांवरी नाका निवासी राजू चौरे की हत्या के आरोपी उसके जीजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम मंडीदीप में अपनी मौसी के घर उठाया है। जानकारी अनुसार उसका मंडीदीप में ही पोस्टमार्टम चल रहा है। मंडीदीप टीआई मनोज सिंह के अनुसार संदीप ने उसके रिश्तेदार के यहां फांसी लगा ली। उसके रिश्तेदारों के अनुसार संदीप हत्या का आरोपी था।
मिली जानकारी के अनुसार अपने साले राजू उर्फ राजेन्द्र चौरे पिता मुरारी चौरे पर उसके जीजा संदीप चौरे ने तलवार से हमला कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान राजू की मौत हो गयी थी। घटना के बाद से ही उसका जीजा संदीप चौरे फरार चल रहा था। वह मंडीदीप में अपनी मौसी के घर था, जहां उसने फांसी लगा ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है।
उल्लेखनीय है कि 20 मई की रात सोनासांवरी नाका क्षेत्र में जीजा-साले के विवाद में राजू पर उसके ही जीजा संदीप चौरे ने अपने एक साथी के साथ तलवार से सिर पर वार कर दिया था। उसका उपचार यहां एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। 20 मई की रात राजू दुकान से घर आया और खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था कि संदीप चौरे ने एक अन्य के साथ उस पर तलवार से हमला कर दिया। उसकी उंगली में भी धारदार हथियार के वार की चोट थी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दो दिन तक वेंटीलेटर में रहने के बाद राजू ने दम तोड़ दिया था।
हत्या के आरोपी जीजा ने लगायी मौसी के घर फांसी

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com





