इटारसी। संगीत के अमर जादूगर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए इटारसी शहर एक यादगार शाम के लिए तैयार है। ‘गीत गाता हूँ मैं…’ शीर्षक से यह संगीतमय कार्यक्रम निनाद सिंगर्स समूह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
रोटरी क्लब इटारसी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में समूह के सभी कलाकार मिलकर किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को सुरों की महफि़ल में पिरोएंगे। पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम, इटारसी में यह कार्यक्रम 9 नवंबर को शाम 7 बजे से होगा।
आयोजक निनाद सिंगर ग्रुप ने कहा कि इटारसी के संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम सुरों और यादों से भरी होगी। समूह ने शहर के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।








