इटारसी। मुस्कान संस्था बोर्ड परीक्षाओं में 85 फीसद अंक और उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेगी। इस दौरान प्रतिभा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण की भावना से भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र मिलेगी साथ ही अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी और परामर्श सफल व्यक्तियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
मुस्कान संस्था से रितु राजपूत, अर्चना मालवीय, अनुशा शर्मा भाटिया ने बताया कि इस दौरान अन्य मेधावी छात्रों से जुडऩे का अवसर मिलेगा जो बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और सही कॅरियर पथ चुनने में सहायक होगा। इसके लिए संस्था में नामांकन कराने की सलाह दी गई है।









