---Advertisement---

जिन खाली प्लाटों के मालिक नहीं मिलेंगे उन पर नपा अपने अधिपत्य का बोर्ड लगाएगी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – बाजार बैठकी की अवैध वूसली करने की शिकायत मिलने पर कर्मचारी की सेवा समाप्त होगी
  • – नगरपालिका के राजस्व विभाग में कार्यों की समीक्षा बैठक में सख्त दिखे नगरपालिका अध्यक्ष

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने नपा के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सभागार में की। इस दौरान सीएमओ रितु मेहरा मौजूद रहीं। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे सख्त दिखे। बैठक में बडा निर्देश यह जारी किया कि शहर में मौजूद ऐसी जमीनों के मालिक जिनकी जमीन कवर्ड नहीं है और वहां गंदगी हो रही है एवं टैक्स भी जमा नहीं हो रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर गंदगी साफ करने और टैक्स जमा करने का नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा जिन जमीनों के मालिक नहीं मिल रहे हैं, उन पर नगरपालिका अपने आधिपत्य का बोर्ड लगाएगी।

बैठक में बकाया राजस्व वसूली को लेकर भी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अपने काम में तेजी लाएं।

बिना नक्शा पास कराए मकानों पर कार्रवाई

सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि बैठक में समस्त वार्ड मोहर्रिरों से कहा गया है कि वे अपने अपने क्षेत्र में देखें कि बिना नगरपालिका की भवन अनुज्ञा लिए कौन कौन मकान या दुकान बना रहे हैं। ऐसे लोगों का काम रुकवाया जाएगा। उन्हें भवन अनुज्ञा लेने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा ताकि शासन के नियमों का पालन हो सके।

बडे बकायादारों को नोटिस जारी होंगे

बैठक में सीएमओ रितु मेहरा ने समस्त मोहर्रिरों से कहा कि वे 25 हजार रुपये से अधिक राशि के संपत्ति कर, दुकान किराया वाले लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें टैक्स जमा करने का निश्चित समय दें और यदि टैक्स जमा नहीं होता है तो कार्रवाई करें।

दुकान पंजीयन अनिवार्य तौर पर कराएं

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बैठक में कर्मचारियों से कहा कि वे नपा के स्वामित्व वाली दुकानों का पंजीयन कराएं। इसके लिए उन दुकानदारों को मिलें और उनसे कहें कि वे पंजीयन कराएं। यह पंजीयन 2 साल 11 माह तक का और अधिकतम 29 साल 11 माह तक का होगा।

अवैध वसूली की करें शिकायत

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बैठक में कहा कि यदि बाजार में बाजार बैठकी शुल्क की अवैध वसूली करते हुए किसी भी कर्मचारी की शिकायत आई तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि ऐसे लोग मिलें तो शिकायत करें।

इनका कहना है

खाली प्लाट मालिकों को नोटिस जारी कर उन्हें कवर्ड करने और टैक्स जमा करने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं ऐसे खाली प्लाट जिनके मालिक नहीं मिल रहे हैं या जानबूझकर सामने नहीं आते, उन प्लॉटों पर नपा अपने आधिपत्य का बोर्ड लगाएगी। इसके अलावा टैक्स जमा नहीं करने वाले बडे बकायादारों को नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।

पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद इटारसी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.