इटारसी। रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट, न्यास कॉलोनी में नर्मदांचल के मोती, काव्य समूह जिला-नर्मदा पुरम द्वारा पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
इस साहित्यिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया रहीं और अध्यक्षता नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने की। वरिष्ठ कवि गिरी मोहन गुरु और कश्मीर सिंह उप्पल भी मौजूद थे।
काव्य समूह के संयोजक रूपेंद गौर और राजवीर सिकरवार सहित अन्य साहित्यकारों की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजकिशोर पटेल और एचएन सिंह ने किया।








