नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-18 बालक वर्ग जिला स्तरीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर पहला एकदिवसीय मुकाबला नर्मदापुरम और हरदा जिले के मध्य खेला गया जिसमें नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए हरदा टीम को आमंत्रित किया।
बल्लेबाजी करते हुए हरदा की टीम 41 वे ओवर में महज 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहित ने सर्वाधिक 24 और विधान काशिव ने 20 रनों का योगदान दिया।नर्मदापुरम की ओर से पीयूष कुशवाहा ने 3 विकेट, देव तोमर 3 विकेट, युवराज मेहर,अथर्व चौहान और प्रियव्रत पटेल को 1-1 सफलता प्राप्त की है। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम ने 15 वे ओवर में 6 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। जिसमें शरद चौरे ने 37 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली उनके साथ प्रियव्रत पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया।
नर्मदापुरम के आउट होने वाले बल्लेबाज सिद्धार्थ सिंमैया 11 रन,आरफ कुरैशी 5 रन,जयंत रजक 0 रन, प्रियव्रत पटेल 26 रन रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शरद चौरे को मेन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित फौजदार, अनुराग मिश्रा, राजेश चौरे, संजय नाफडे, शफीक खान, नितेश राजपूत, अंपायर फजल खान एवं नीरज गौर, स्कोरर हर्षवर्धन पटेल सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में रोहित फौजदार ने बताया कि किसी भी खेल में सभी खिलाड़ी सफल हों ये जरूरी नहीं है, इसलिए खेल के साथ साथ पढ़ाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दोनों ही बातों पर गंभीरता के साथ मेहनत की जाय तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।








