इटारसी। जेएन भाया टी-20 ट्रॉफी के लिए नर्मदापुरम संभाग की टीम का चयन 2 मई को एमपीसीए ग्राउंड पर होगा। इस चयन प्रक्रिया में बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
एनडीसीए नर्मदापुरम के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर बॉयज जेएन भाया टी-20 ट्रॉफी हेतु संभाग स्तरीय चयन 2 मई 2024 को प्रात: 8 बजे से एमपीसीए ग्राउंड पर किया जाएगा।
इस चयन में बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी को इस चयन में भाग लेने की पात्रता नहीं है।









