इटारसी। शहर के पत्रकार बलराम मिश्रा का गत दिनों लिवर संबंधी बीमारी के बाद भोपाल के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार यहां शांतिधाम में किया गया।
नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने अपने साथी बलराम मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने रविवार 13 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। यह श्रद्धांजलि सभा 13 जुलाई, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से आयोजित की गई है।








