इटारसी। नर्मदापुरम जिले में पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए आज ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी स्थित पिकलबॉल कोर्ट में सर्वसम्मति से नर्मदापुरम पिकलबॉल एसोसिएशन का गठन किया। एसोसिएशन में खिलाडिय़ों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी, उपाध्यक्ष गोल्डी मौलासरिया, विपिन चांडक, विकास जुनेजा, अंशुल मिश्रा, सचिव अजय दवे, कोषाध्यक्ष वरुण चीजवानी, सह-सचिव हिमांशु सोनी, तरुण रायचंदानी बनाये गये। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित दिनेश गोठी, बीएस चौहान, राकेश दुबे, और अजय पांडे ने संरक्षक गण की जिम्मेदारी ग्रहण की। गठन के समय अंश दवे, राहुल, सजल गोठी, शुभांशी मौलासरिया, इष्टदीप सिंह, नवीन नवलानी, यशराज सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।









