नर्मदापुरम पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने निकाला पैदल मार्च

Rohit Nage

Updated on:

Narmadapuram police took out a foot march to maintain peace

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह (Dr. Gurkaran Singh) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (Ashutosh Mishra) के मार्गदर्शन में आज शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने नर्मदापुरम पुलिस (Narmadapuram Police) ने पैदल मार्च निकाला। गणेशोत्सव (Ganeshotsav) एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व (Eid Miladunnavi festival) के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों ने थाना क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील तथा अपराध संभावित क्षेत्रों मे पैदल मार्च निकाला। पुलिस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य, आम जन में सुरक्षा का भाव तथा अपराधियों / असमाजिक तत्वों में कानून का डर लाना है।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने शाम को जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाने के अधिक से अधिक बल के साथ थाना क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील तथा अपराध संभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में प्रभावी जनसंवाद कर अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस को कोई भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के आदेश दिए गये हैं। इसके अतिरिक्त त्योहारों की वजह से क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की शाम के व्यक्त संख्या बदने से बीट मोबाईल पार्टी सुरक्षा के उद्देश्य से लगातार भ्रमण पर है। पुलिस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आम जन में सुरक्षा का भाव तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों में कानून का डर लाना है।

error: Content is protected !!