नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्राफी इंटर डिस्ट्रिक्ट के पहले मैच में नर्मदापुरम ने तेज गेंदबाज युवराज मेहरा की हैट्रिक सहित मैच में कुल 14 विकेट की बदौलत एक पारी और 303 रनों से हरदा को हराया।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि पहले मैच में हरदा टीम अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए पहली इनिंग में मात्र 32 रन पर ऑल आउट हुई। नर्मदापुरम के तेज गेदबाज युवराज मेहरा ने 9.3 ओवर में 5 रन दे कर 8 विकेट लिए एवं अग्रिम काशिव ने 1 विकेट का योगदान दिया। नर्मदापुरम टीम ने हरदा को फॉलो ऑन खिलाने का निर्णय किया।
इसके पश्चात हरदा ने फॉलो ऑन खेलते हुए दूसरी इनिंग में बल्लेबाज़ी करते हुए 45 रन बनाकर ऑल आउट हुई। नर्मदापुरम के तेज गेंदबाज युवराज मेहरा ने दूसरी इनिंग में 9 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए प्रियव्रत पटेल ने 2 विकेट लिए। इस तरह नर्मदापुरम ने यह मैच एक पारी और 303 रन से जीत लिया। प्रतियोगित का दूसरा मैच हरदा और बैतूल के मध्य कल खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील कलोसिया एवं विष्णु बोरासी ने निभाई।









