इटारसी। वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी 2025 में डबल्स में नीरज शर्मा एवं सिद्धार्थ तथा एकल स्पर्धा में सृजन सिन्हा विजेता और दिनेश नागिया उप विजेता रहे। प्रतियोगिता वंदना कम्युनिटी हॉल, न्यूयार्ड में चल रही थी, जिसका समापन समारोह 31 जुलाई को हुआ।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसडीएम टी प्रतीक राव एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर व चेयरमैन वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी 2025 नीरज कुमार शर्मा, वाइस चेयरमैन मुफीद खान तथा सहायक मंडल इंजीनियर नरेश बरेया उपस्थित रहे। सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को ट्रॉफी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अतिथियों का मेमेंटो देकर स्वागत किया।
वाइस चेयरमैन मुफीद खान ने कार्यकारी समिति एवं स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वंदना कम्युनिटी हॉल खेल सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, विद्युत लोको शेड खेल सचिव भागीरथ मीणा, सह सचिव वंदना कम्युनिटी हाल नरेंद्र जौहरवाल एवं अंबिकेश चतुर्वेदी, बैडमिंटन खेल प्रभारी राहुल राणा को सम्मानित किया। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर नीरज कुमार शर्मा ने नकद पुरस्कार की घोषणा की।








