शनिवार, जून 29, 2024

LATEST NEWS

Train Info

नेहरू पार्क का होगा कायाकल्प, अत्याधुनिक बनेगी लायब्रेरी

  • विधायक प्रतिनिधि और सीएमओ ने जल भराव स्थान का जायजा लिया

नर्मदापुरम। नेहरू पार्क (Nehru Park) का नए सिरे से कायाकल्प किया जाएगा। जिसमें रंगीन लाइटों के साथ ही बच्चों के खेलने कूदने और फिसल पट्टी बनाई जाएगी। नेहरू पार्क के रिनोवेशन के लिए नगरपालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव (MLA representative Mahendra Yadav) और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patle) ने निरीक्षण किया। अलसुबह से ही नेहरू पार्क में नागरिकों का आना जाना शुरू हो जाता है। अब अत्याधुनिक सुविधा के साथ नागरिकों के लिए नेहरू पार्क नए स्वरूप में देखने को मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता लोकेश तिवारी (Lokesh Tiwari), पूर्व पार्षद अजय रतनानी (Ajay Ratnani) पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore), बृजेश (Brijesh), कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) आदि उपस्थित थे। अत्याधुनिक होगी लाइब्रेरी नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव (Municipal President Neetu Mahendra Yadav) ने बताया कि नागरिक नेहरू पार्क में आकर रीडिंग, वाकिंग, टाकिंग और अन्य एक्साइज करते हैं। सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ रीडिंग के लिए पार्क में स्थित लाइब्रेरी का रिनोवेशन कर अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

निरीक्षण कर बनाया प्लान

विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव के साथ नेहरू पार्क का निरीक्षण कर कायाकल्प करने का प्लान बनाया है। जल्द ही नेहरू पार्क नागरिकों के लिए नए कलेवर में तैयार होगा।

जलभराव स्थानों का जायजा लिया

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जहां जलभराव की स्थिति है, उन स्थानों को चिह्नित कर वहां का अतिक्रमण हटाया है। निरीक्षण के दौरान गांधी पार्क, प्रेमनगर बस्ती और इंदिरा चौक पहुंचे। जहां नगरपालिका की टीम को निर्देश कर अतिक्रमण हटाने तथा नाले नालियों की सफाई के निर्देश दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!