बैतूल। नेत्रदान पखवाड़ा(Netradhan Pakhwada) 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। नेत्रदान पखवाड़ा(Netradhan Pakhwada) पर 25 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से सजीव फोन इन कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाशवाणी के फोन नं. 0755.2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभी आशाए, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो(Radio) पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।
नेत्रदान पखवाड़ा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण 25 अगस्त को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









