---Advertisement---

किराना व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मुकेश जैन अध्यक्ष और प्रमेश जैन बने सचिव

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के किराना व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए किराना व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश जैन को अध्यक्ष और प्रमेश जैन को सचिव मनोनीत किया गया।

संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल, संगठन मंत्री मनोहर सुंदरानी, मीडिया प्रभारी नवनीत कोहली,  विधि सलाहकार अरविंद गोइल, सहसचिव रवि साजवानी। महासंघ ने छह उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिनमें बसंत लालवानी, अशोक खंडेलवाल, जगदीश खंडेलवाल, सुधीर दुबे, अतुल जैन और सुरेंद्र अग्रवाल शामिल हैं।

संस्था के मार्गदर्शन के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल बनाया गया है, जिसमें चंद्रभान सिंगवानी, कर्मवीर गांधी, मनोहर भारद्वाज, श्रीप्रकाश भारद्वाज, भारतभूषण गांधी, गिरधारी बांगड़, संजय जैन (BM), धर्मेश सिंघवी और पंकज राठौर को शामिल किया गया है।  12 सदस्यीय कार्यकारी सदस्य टीम में प्रकाश गुजरानियाँ, मोहनदास लालवानी, प्रकाश मोदी, शैलेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोनेको अग्रवाल, शंकर लालवानी, देवेंद्र सिंह जुनेजा (कर्नल), संजय लालवानी, विकास चेलानी, मुकेश महेश्वरी और राहुल लालवानी शामिल हैं।

व्यापारिक एकता पर जोर

नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है।  इस घोषणा के बाद व्यापारिक जगत में हर्ष का माहौल है और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.