इटारसी। सामाजिक संस्था इटारसी पटेल समाज सेवा समिति की विशेष बैठक रविवार को सरदार पटेल भवन, वर्मा कॉलोनी पुरानी इटारसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक संरक्षक एनपी चिमनिया ने की। बैठक के प्रारंभ में समस्त पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई।
अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार महालहा, कार्यकारी अध्यक्ष बीएल गालर, उपाध्यक्ष आरबी चौधरी, एनपी चौधरी, एलएन रावत, सुरेश चौधरी, केएन चिमानिया, आर वर्मा, मोहन गौर, संजय चिमानिया नियुक्त किए गए। सचिव पद पर अविनाश चौधरी, श्रीमती वीणा कटिहार, कोषाध्यक्ष पद पर एसआर पटेल, विनोद चौधरी एवं मीडिया प्रभारी संतोष गौर नियुक्त किए गए।
संरक्षक मंडल में एनपी चिमनिया, एएल महाला, गुलाब दास महतो, अरुण महतो, डॉ. केके पटेल, एसके चिमानिया, श्रीमती मृदुलता चौधरी, श्रीमती उषा चिमानिया को मनोनीत किया। 15 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सुरेश चिमानिया ने, आभार प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू चौधरी ने किया। सरदार पटेल सेवा समिति के नए अध्यक्ष अरुण महालहा ने कहा कि समाज के उत्थान एवं संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव का भ्रमण समिति द्वारा किया जाएगा।









