इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की नव गठित इटारसी नगर कार्यकारिणी में सम्मिलित पदाधिकारियों ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया। अपनी इस नियुक्ति पर विधायक डॉ. शर्मा एवं अध्यक्ष राहुल चौरे को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने महामंत्री सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष उपनिषद दुबे, गोपाल शर्मा, मंत्री राकेश अहिरवार, मीडिया प्रभारी श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, सह मिडिया प्रभारी सुश्री रितु चौधरी, आईटी सेल प्रभारी मोनीश दमाड़े, सह कार्यालय मंत्री कमलेश राजवंशी एवं मन की बात प्रमुख राहुल भावसार को शुभकामनाएं प्रेषित की।









