इटारसी। 44 वी सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 5 से 9 फरवरी 2023 तक पुरी (उड़ीसा) में आयोजित होना है। इस प्रतियोगिता में होशंगाबाद जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी निधि तिवारी और प्रियंका साहू का मध्यप्रदेश महिला टीम में चयन हुआ है।
पुरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रशिक्षण कैम्प इंदौर में चल रहा है। 3 फरवरी को मध्यप्रदेश टीम इंदौर से पुरी (उड़ीसा) के लिए रवाना होगी।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जय किशोर चौधरी, हरप्रीत छाबड़ा, राकेश जाधव, बिट्टू वोहरा, पवन वोहरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी के खेल शिक्षक अश्वनी मालवीय, जॉय जेकब (अंतराष्ट्रीय कोच) एवं आलोक चौधरी, राहुल चौरे ने बधाइयां दी।








