– युमांस संगठन ने धूमधाम से मनाई निषादराज जयंती
– समाज की 24 घरेलू कामकाजी महिलाओं का सम्मान
इटारसी। आज बुधवार को श्री गुहराज निषाद महाराज (Shri Guhraj Nishad Maharaj) की जयंती पर मांझी समाज (Manjhi Samaj) ने धूमधाम से 13 वी लाइन श्री शंकर मंदिर (Shri Shankar Mandir) से पालकी में भगवान राम (Lord Ram) के परमसखा श्री गुहराज निषाद महाराज को विराजमान कर 2 री लाइन स्थित श्री राम जानकी मंदिर (Shri Ram Janaki Temple) में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मांझी बंधुओं ने कई स्थानों पर भगवान निषादराज का फूल माला से स्वागत कर पूजा अर्चना की। पालकी शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर से जयस्तभ चौक (Jayastabh Chowk) श्री द्वारिकाधीश मंदिर (Shri Dwarkadhish Temple) से मुख्य मार्गों से होते हुये ईश्वर रेस्टोरेंट (Ishwar Restaurant) न्यास कालोनी में संपन्न हुई। यहां जयंती समारोह का आयोजन किया गया। युवा मांझी समाज संगठन युमांस इटारसी के अध्यक्ष अनिल केवट ने बताया कि श्री गुहराज निषाद जयंती पर संगठन ने कोरोना काल के दो वर्ष बाद चौथे वर्ष में मनाया। पालकी शोभायात्रा के बाद ईश्वर रेस्टोरेंट में श्री गुहराज निषाद महाराज की सभी ने पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमराज रायकवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में होशंगाबाद से जयश्री रायकवार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद थीं। अतिथि के रूप में बीएल केवट अधिवक्ता, अशोक गोयले उपस्थित थे। जयश्री रायकवार ने समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने को कहा। हेमराज रायकवार ने संगठन के माध्यम से समाज में इसी तरह कार्य करने को कहा। बीएल केवट ने श्री निषादराज जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनायें दी। अशोक गोयले ने भगवान श्री निषादराज की जीवनी पर विचार रखे।
युमांस संगठन ने समाज की 24 घरेलू कामकाजी, संघर्षशील महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान पत्र एवं अंगवत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर संरक्षक रोहित रायकवार, महेश रायकवार, राकेश रायकवार, संतोष रायकवार, रजत रायकवार, नरेश मांझी, बबलू कहार, शनि केवट, रितिक रायकवार, सचिन रायकवार एवं समस्त संगठन सदस्य उपस्थित थे। संचालन मोहन रायकवार ने आभार संजय केवट ने किया।