शनिवार, जुलाई 6, 2024

LATEST NEWS

Train Info

अब प्रसाद सामग्री बनाने महिला मंडल को नहीं लेना पड़ेगा किराए के बर्तन

– विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने उपलब्ध कराई बर्तन सामग्री

इटारसी। मेहरागांव (Mehrgaon) स्थित खेड़ापति माता मंदिर (Khedapati Mata Mandir) में बनने वाली प्रसाद सामग्री के लिए अब महिला मंडल को किराए के बर्तन व अन्य सामग्री नहीं लेना पड़ेगा। क्योंकि यह सामग्री पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) ने अपनी निधि से महिला मंडल को उपलब्ध करा दी है। मंगलवार को मेहरागांव खेड़ापति माता मंदिर का सरस्वती महिला मंडल (Saraswati Mahila Mandal) विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा के पास पहुंचा।

विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने महिला मंडल को गंजे, चम्मच, ड्रम, परांत सहित अन्य सामग्री भेंट की। सरस्वती महिला मंडल की कांति बाई ने बताया कि मंदिर में भंडारे, कढ़ाई व अन्य प्रसाद सामग्री बनाने के लिए किराए के बर्तन लेना पड़ता था या फिर घरों से मांगना पढ़ता था। अब यह नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोग से हमारी बहुत बड़ी समस्या का निदान हुआ है। बर्तन सामग्री पाकर महिलाएं प्रसन्न हुई और सभी ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कृष्णा बाई, गीताबाई, लीलाबाई, मंगो बाई, प्रेम बाई, रेखा बाई, प्रेमा बाई, अनीता बाई, शकुन भाई सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!