इटारसी। जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन पूर्ण सादगी के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी एवं जय हो ग्रुप ने मनाया। नेता विपक्ष राहुल गांधी के विभिन्न विषयों पर दिए वक्तव्यों एवं सन्देश को एलईडी स्क्रीन पर विजुअल्स के माध्यम से दिखाया। एक नन्हीं बालिका ने केक काटा और कांग्रेसियों ने भोजन वितरण किया।
गुफरान अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, आमजन ने बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी के विजुअल्स देखे। सभी ने मिलकर दो छोटी बच्चियों से केक कटवाया, उसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश वामने, अशोक जैन, श्रीमती नीलम गांधी, पंकज राठौर, संतोष गुरयानी, दिलीप गोस्वामी एवं जय हो ग्रुप अध्यक्ष सागर सेन ने राहुल गांधी पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के चित्र के साथ एक सेल्फी प्वॉइंट बनाया जहां आमजनों ने सेल्फी ली।
कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह तोमर, नारायण सिंह ठाकुर, अमित कापरे, संजय ठाकुर, कन्हैया गोस्वामी, संजय दुबे, शंकर परदेशी, रजनीकांत सोनकर, शरद बामने, नेहा चावरे, शेख जावेद, धर्मेंद्र मालवीय, गौतम अहिरवार, करण भदौरिया, मुकेश शर्मा पिंकी, सचिन, मोहम्मद कदीर लक्की, शेख हारून, कृष्णा चौधरी, शेर खान, सुमित परदेशी, रामशंकर सोनकर, सौरभ कुरेले, मुकेश गांधी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कमल दर्डा, सुशील बस्तवार, मयंक कलोसिया, राकेश चंदेले, दयाल लालवानी, राजेंद्र गोस्वामी, विजय सिंह, नवीन दमाड़े, शादाब, निहाल अहिरवार, किट्टू अहिरवार, तरुण, असलम खान आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।








