इटारसी। मानवता के महान पुजारी और स्वच्छता अभियान के जनक संत श्री गाडगे महाराज की 69 वीं पुण्यतिथि रजक समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नगर में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया।
चौराहे पर हुई आरती और प्रसादी वितरण
रजक पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संत श्री गाडगे महाराज चौराहा पर हुई। यहां समाज के लोगों ने संतश्री की आरती उतारी और उनके जयकारे लगाए। इस दौरान राहगीरों और उपस्थित जनों को खिचड़ी एवं प्रसादी का वितरण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण
सेवा कार्यों की अगली कड़ी में संत श्री गाडगे धाम, मंजी बाबा देव स्थल, नाला मोहल्ला में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। समाज के वरिष्ठों ने संत गाडगे महाराज के स्वच्छता और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय, वीरू बाथरी, अखिल भारतीय रजक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार मालवीय, राजू श्रीवास, संदीप तिलोटिया, लोकेश मालवीय, दीपक मनवारे, गौरव, सोनू तिलोटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य भोलाराम बनोरिया, राम जीवन बनोरिया, महेश बाथरी, गणेश मालवीय और समाजसेवी मनोज मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।









