नर्मदापुरम। ‘मेरा युवा भारत’ नर्मदापुरम द्वारा आज माता शबरी कन्या शिक्षा परिषद, पवारखेड़ा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख सचिव, डॉ. श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रमुख सचिव डॉ. गोविल ने किया पौधारोपण रहा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और मातृ-शक्ति के सम्मान के प्रतीक के रूप में यह पौधा लगाया।
मेरा युवा भारत पोर्टल पर संवाद
पौधारोपण के पश्चात, डॉ. गोविल ने विद्यालय की छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडऩे का एक मंच है। डॉ. गोविल ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा सुंदर आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त, छात्राओं ने योग कला का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण और यूनिटी मार्च का विमोचन
कार्यक्रम के अंत में, अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही, आगामी यूनिटी मार्च के पोस्टर का भी विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय निर्देशक अशोक कुमार श्रोती, जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी, जिला युवा खेल अधिकारी उमा पटेल, क्षेत्र संयोजक आदिवासी विकास विभाग, ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी नर्मदापुरम अध्यक्ष साहिल तिलोटिया, प्राचार्य श्रीमती आशा मीणा कन्या शिक्षा परिसर सहित समस्त स्टाफ एवं यूथ क्लब के सदस्य शामिल थे। संचालन शिक्षक चंद्रेश मालवीय द्वारा किया गया।








