इटारसी। ऋग्वेद पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन ग्राम डोलरिया में 20 से 28 फरवरी तक जारी है। वैदिक सेवा समिति के तत्वावधान में सोनाली गार्डन तालाब के पास चल रहे आयोजन में प्रात: 7 से 11 बजे तक यज्ञ चल रहा है।
श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे चल रही है। कार्यक्रम में स्वामी ऋत्स्पति गुरुकुल आश्रम नर्मदापुरम, आचार्य सत्यसिंधु प्राचार्य गुरुकुल नर्मदापुरम आमंत्रित विद्वान हैं। आचार्य योगेन्द्र याज्ञिक वैदिक प्रवक्ता ग्वालियर यज्ञब्रह्मा तथा कथा वाचक सुश्री अंजलि मानस प्रवक्ता करनाल हरियाणा से आयी हैं।








