इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की जिला समन्वय समिति की बैठक में जिले के कांग्रेस संगठनात्मक मुद्दों पर एक्सप्रेस 11 इटारसी में 20 अप्रैल, रविवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी सुखदेव पांसे की उपस्थिति में हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डे, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, सत्येन्द्र फौजदार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संध्या शाह, वरिष्ठ नेता अजय पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुजैफा बोहरा, नगर पंचायत सोहागपुर नेता प्रतिपक्ष धर्मदास बेलवंशी, नगरपालिका पिपरिया नेता प्रतिपक्ष रेहाना रज्जाक खान, नगर पालिका इटारसी नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफतजहां मुन्ना सिद्दीकी, नगर पालिका नर्मदापुरम नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे।