---Advertisement---

संविधान दिवस पर “संविधान सप्ताह” का आयोजन

By
On:
Follow Us

इटारसी। संविधान दिवस (Constitution Day) के उपलक्ष्य में प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Pragyan Senior Secondary School) में “संविधान सप्ताह” के आयोजन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान और बाल अधिकार व दायित्व के बारे में जानकारी देना है। किस तरह सभी के हितों और जरूरतों को पूर्ण करते हुए संविधान किसी देश में किस तरह शासन का आधार प्रदान करता है इसे छात्रों समझाने के लिए ‘”संविधान सप्ताह”का आयोजन किया गया। ”
संविधान सप्ताह” में यूनाइटेड नेशन द्वारा बनाए गए प्रारूप को छात्रों के साथ साझा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने ड्रामे तथा अन्य गतिविधियों माध्यम से संविधान की आवश्यकता व अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। छात्रों ने लेख व निबंध लिखे। यूनाइटेड नेशन द्वारा बाल अधिकार सम्मेलन की रूपरेखा को छात्रों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर *”मेरा भारत कैसा हो”?* इस विषय पर चित्र, लेख,निबंध व गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संविधान व बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम पूरे सप्ताह शाला में आयोजित किए जाएंगे।इस “संविधान सप्ताह” के आयोजन में सभी संचालक दर्शन तिवारी ,प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षकों का सहयोग रहेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.