इटारसी। परशुराम सेना के सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद की 119 वीं जयंती मनाई। आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किये और वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
सर्व ब्राह्मण समाज के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश दुबे ने आजाद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजाद ने 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंतिम गोली स्वयं को मारकर अपना जीवन न्योछावर कर दिया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे ने युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की राह पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक श्रोती, जिला उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला महामंत्री श्रीयांक तिवारी, नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव आस्तिक ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दीवान, उपाध्यक्ष सत्यम उपाध्याय, मीडिया प्रभारी शानू लाटा, नगर मंत्री श्लोक तिवारी एवं अन्य साथी उपस्थित हुए।








