इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च से ट्रेन संख्या 14623/14624 पातालकोट एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेन संख्या 14623 सिवनी फिरोजपुर एक्सप्रेस का नया नंबर 20423 हो गया है, और ट्रेन संख्या 14624 फिरोजपुर सिवनी एक्सप्रेस का नया नंबर 20424 हो गया है। इसके अतिरिक्त, गाड़ी की गति भी बढ़ा दी गई है जिससे अब यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन गयी है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिला है।
ट्रेन संख्या 20423 / 20424
ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर सिवनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 मार्च से फिरोजपुर कैंट स्टेशन से सुबह 04.10 बजे प्रस्थान कर 23.45 बजे इटारसी जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06.20 बजे सिवनी स्टेशन पहुंचेगी। इस बदलाव से यात्रा समय 55 मिनट कम हो गया है। वहीं ट्रेन संख्या 20423 सिवनी फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 मार्च 2025 से सुबह 08.20 बजे सिवनी स्टेशन से प्रस्थान कर, दोपहर 14.35 बजे इटारसी जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11.25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। इस बदलाव से यात्रा समय 35 मिनट कम हो गया है।